पन्ना के धरमपुर थाना क्षेत्र के इचोलिया में मकर संक्रांति मेले के दौरान एक हादसा हो गया। पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिरने से 15 साल किशोर की मौत हो गई। यह घटना इचोलिया क्षेत्र का है। मृतक खोरा गांव का है। चट्टान से बिगड़ा संतुलन, सिर पर आई गंभीर चोटें जानकारी के अनुसार, खोरा गांव निवासी विभव सिंह (15) पुत्र अमर लोधी, इचोलिया में लगे मेले में गया था। मेले के दौरान वह अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय विभव चट्टान के किनारे पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण विभव के सिर में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही अचेत हो गया। प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही धरमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चे को तुरंत अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। धरमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले स्थानों पर बच्चों को अकेला न छोड़ें और खेल-कूद के दौरान सतर्कता बनाए रखें।


