सीधी में बस की टक्कर से 3 युवकों की मौत:सीधी-रीवा मार्ग पर नकटा नाला के पास हादसा; कृष्णा ट्रेवल्स की बस जब्त

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सीधी-रीवा मुख्य मार्ग पर नकटा नाला के पास कृष्णा ट्रेवल्स की बस और एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने जिला अस्पताल सीधी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। देखें हादसे की 3 तस्वीरें… राहगीरों ने दी सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक पनवार सेंगरान और आसपास के गांवों के निवासी थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगे जांच जारी है। हादसे में इनकी मौत कृष्णा ट्रेवल्स की बस जब्त दुर्घटना में शामिल बस कृष्णा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसका नंबर MP-17 P-1250 है। बस सीधी से रीवा की ओर जा रही थी। पुलिस ने बस को जब्त कर निगरानी में खड़ा करा दिया है। जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सड़क की स्थिति, वाहनों की रफ्तार और लापरवाही जैसे बिंदुओं पर भी जांच हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *