फतेहगढ़ उपखंड मुख्यालय में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक हादसा हुआ। डंपर की बॉडी ऊपर करने के दौरान वह 33 KV हाई-वोल्टेज बिजली की तार से टकरा गई, जिससे तार टूटकर जमीन पर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। डंपर चालक द्वारा बॉडी ऊपर उठाने के कारण वह ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में फंस गई। इस टक्कर के कारण बिजली की तार टूट गई। इस घटना के परिणामस्वरूप फतेहगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। यह 33 KV की मुख्य लाइन थी, जिसके टूटने से बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई।


