जाशमा बस स्टैंड पर ट्रेलर ने राहगीर को कुचला:गंभीर घायल युवक उदयपुर रेफर, ग्रामीणों बोले- बायपास निकाला जाए

जाशमा कस्बे के बस स्टैंड पर बुधवार को बेकाबू ट्रक ट्रेलर ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर के टायर के नीचे आने से उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाशमा निवासी दिनेश (40), बेटा रामेश्वर लाल रेगर, बस स्टैंड के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर का पिछला टायर दिनेश के पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल दिनेश को भूपालसागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि पैर की हड्डी पूरी तरह चकनाचूर होने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर के महाराणा भूपाल (MB) चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर भूपालसागर थाना पुलिस से सहायक उप-निरीक्षक तेजमल मीणा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाले ट्रक ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कस्बे के बीच से गुजरने वाले इस मेगा हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मेगा हाईवे को जाशमा कस्बे के बाहर से बायपास देकर निकाला जाए और कस्बे के भीतर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के इंतजाम किए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *