छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने उनकी लॉज के चौथे फ्लोर पर किसी लड़की के साथ जाने का आरोप लगाया था। इस मामले ने अब सामाजिक तूल पकड़ लिया है। सर्व गुप्ता समाज ने इस आरोप को गलत बताया है। समाज के लोग जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे गीदम में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। समाज के सदस्य शिवकुमार गुप्ता और अन्य का कहना है कि व्यापारी और नेता के बीच पैसों की लेनदेन का निजी मामला था, लेकिन चांडकमल सोनी ने इसे लेकर चरित्रहनन का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रमाण हैं तो पेश करें, और अगर नहीं हैं तो सार्वजनिक तौर पर पूरे समाज से माफी मांगे। जब तक माफीनामा नहीं मिलता, तब तक सड़क पर चक्का जाम जारी रहेगा। दंतेवाड़ा में चक्काजाम खत्म, स्थिति अब सामान्य तहसीलदार किशन मिश्रा ने बताया कि गीदम नेशनल हाइवे पर गुप्ता समाज ने चक्काजाम किया था। मौके पर प्रशासन के साथ बातचीत के बाद समाज ने करीब एक घंटे बाद चक्काजाम हटा दिया। फिलहाल हालात सामान्य और शांतिपूर्ण हैं।


