बागेश्वरधाम में समलैंगिक शादी…युवतियां बोलीं- 5 साल से प्यार है:छतरपुर में शादी के बाद परिजन ने थाने में किया हंगामा

छतरपुर के बागेश्वर धाम में दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया। इसके बाद घर छोड़कर चली गईं। परिजन ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। उनकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच दोनों युवतियां खुद थाने पहुंच गईं। पुलिस ने परिजन को थाने बुलाया। यहां उन्होंने हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में बहस हो गई। आखिरकार दोनों के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। दोनों डबडबाई आंखों से एक-दूसरे को देखती रहीं। पुलिस के मुताबिक, छतरपुर की ही रहने वाली 23 वर्षीय काजल (बदला नाम) और 21 साल की रानी (बदला नाम) 12 जनवरी को घर से गायब हो गई थीं। 14 जनवरी को दोनों थाने पहुंचीं। बीते 5 साल से प्रेम संबंध होने की बात कही। ये भी बताया कि दोनों ने 12 जनवरी को बागेश्वर धाम में आपसी रजामंदी से विवाह कर लिया है। देखिए, चार तस्वीरें… दोनों पक्षों के बीच थाने में ही बहस
पुलिस ने युवतियों के परिजन को थाने बुलाया। दोनों के विवाह करने लेने की बात उनको बताई। रानी के परिजन यह सुनकर नाराज हो गए। उसे जबरदस्ती घर ले जाने लगे। काजल ने उनका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच थाने में ही तीखी बहस हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों युवतियों को थाने के अंदर बैठाया। पूरे मामले की जानकारी सीनियर अफसरों को दी। जिन्होंने काजल और रानी को समझाइश दी। टीआई बोले- मर्जी से परिजन के साथ गईं
सिविल लाइन टीआई सतीश सिंह ने कहा- दोनों युवतियों का कहना था कि हम अपनी मर्जी से गए थे और मर्जी से ही थाने आए हैं। वे आज भी थाने से अपने घर का जाने का कहकर गई हैं। ऐसे में मामले के सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। ये खबर भी पढे़ं… युवतियों ने आपस में की शादी, परिवार से तोड़ा नाता छतरपुर में 21 और 24 साल की दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों ने समलैंगिक रिश्ते को स्वीकार करते हुए शपथ-पत्र बनाकर साथ रहने की सहमति जताई। उन्होंने कहा कि अब हमारा परिवार को कोई नाता नहीं है। हम दोनों साथ रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *