पेड़ से कार टकराई, 2 श्रद्धालुओं की मौत:ड्राइवर को झपकी आने पर अनियंत्रित हुई गाड़ी, खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे

मथुरा (UP) से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। रेस्टोरेंट संचालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे सीकर के रींगस कस्बे में हुई। गंभीर रूप से घायलों को सीकर रेफर किया
पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। रींगस पुलिस थाने के एएसआई सांवताराम ने बताया- आज सुबह करीब 4:30 बजे रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाली रोड पर होटल माखन मटकी के पास हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई मिली। मथुरा निवासी रिंकू सैनी और अमित की मौत हो गई। घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर के एसके हॉस्पिटल रेफर किया गया है। कार सवार एक-दूसरे के परिचित
सांवताराम ने बताया कि हादसे में गाड़ी ड्राइवर दुर्गेश, अजय, केवल और विनोद घायल हुए हैं। दोनों शवों को रींगस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मथुरा से परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कार सवार सभी एक-दूसरे के परिचित थे। मरने वालों में रेस्टोरेंट संचालक भी
रिंकू सैनी मथुरा में खुद का रेस्टोरेंट चलाता था। अमित हेल्पर था। मकर संक्रांति का त्योहार होने के चलते सभी ने खाटूश्याम जी के दर्शन करने का प्लान बनाया था। मंगलवार की रात सभी श्रद्धालु मथुरा से रवाना हुए थे। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने लेकर आई है। इनपुट- हरीश गुर्जर (रींगस)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *