सरायकेला | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रमुख सहयोगी दल भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता आदित्य साहू के निर्वाचित होने पर एनडीए घटक दलों में हर्ष का माहौल है। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ से एनडीए के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरे लाल महतो ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में हरे लाल महतो ने कहा कि आदित्य साहू का लंबा राजनीतिक अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता एनडीए को झारखंड में और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में एनडीए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा और एक जिम्मेदार व सजग विपक्ष की भूमिका निभाएगा।


