बाउरी बस्ती में महिला-पुरुषों के बीच कपड़े का वितरण

भास्कर न्यूज | सरायकेला मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को समाजसेवी महिलाओं द्वारा बाउरी बस्ती में महिला एवं पुरुषों के बीच लगभग 350 धोती, साड़ी, लुंगी एवं गंजी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अर्चना मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन स्नान एवं दान का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन शटतिला एकादशी भी होने के कारण दान-पुण्य का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मौके पर अदिति शैल मिश्रा, कंचन झा, सावित्री देवी एवं आभ्या मिश्रा ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *