भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल चंद्रपुरा के तरफ से आ रही मालगाड़ी के छह डब्बे में बुधवार को अचानक आग लग गई। इसकी सूचना चंद्रपुरा के स्टेशन मास्टर ने बोकारो थर्मल स्टेशन मास्टर को देते हुए आग पर काबू पाने के लिए कहा, इसके बाद बोकारो थर्मल स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने सीआईएसएफ फायर कंट्रोल रूम को सूचित कर बताया कि एक मालगाड़ी के वैगन 12/60316/ओटीपीएस के 14,15,16,22,23 एवं 24 वैगन में आग के कारण धुआं निकल रहा है। जिसके बाद सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को एके शर्मा के नेतृत्व में मौके पर तैनात कर रखा और आग लगी मालगाड़ी के पहुंचने पर बोकारो थर्मल में वक्त से पहले लाइन शटडाउन किया गया। उसके बाद सीआईएसएफ के फायर जवानों के द्वारा आग बुझाने की प्रक्रिया को शुरू की गई और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने से बड़ी घटना होने से बच गया। फायर टीम में निरीक्षक फायर एके शर्मा, विजिलेंस के अनि राजीव कर्ण, सअनि फायर सुभाष, एसके पांडेय, एचसी फायर एचपी मांझी, सीटी फायर अजीथ के, सीटी डीसीपीओ सीआर मीणा, मनोज कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। यहां पहले भी लगी थी आग विदित हो कि 25 दिसंबर 25 को पतरातू से गोड्डा जा रहे मालगाड़ी के 14 नंबर डब्बे में बोकारो थर्मल के पास अचानक आग लगी वैगन से आग बुझाई गई थी। घटना की सूचना गोमिया स्टेशन मास्टर ने बोकारो थर्मल स्टेशन मास्टर को देने के बाद सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।


