कतारी बाड़ी मैदान में केला भेदी निशान प्रतियोगिता का आयोजन

भास्कर न्यूज | तेलो तेलो पंचायत में मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को बुधु बांध स्थित कतारी बाड़ी गन्ना खेत मैदान में आदिवासी परम्परा एंव संस्कृति पर आधारित केला भेदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्मीकांत मंडल विजेता बने। उन्हें गांव के नाया (पाहन) पुजारी रामेश्वर मांझी फाल्गुनी मांझी ने मंडल को गाजे बाजे के साथ नाचते गाते अपने घर लाए, जहां ग्राम देवता की पूजा अर्चना करने के बाद विजेता को धोती कमीज पूवा पकवान मिठाई और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। फिर उन्हें अपने कंधे में उठाकर उनके घर पहुंचाया गया। तेलो मध्य पंसस सदानंद महतो ने कहा कि आदिवासी परम्परा पर आधारित आदिवासी गांव में केला भेदी की परंपरा बहुत पुरानी है। यह परंपरा आदिवासी लोग शिकार करने के पूर्व अभ्यास करने से शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *