मोबाइल की लत पर टुसू गीत का प्रहार, गांव-गांव की बना आवाज

धालभूमगढ़| मकर संक्रांति व टुसू पर्व के अवसर पर श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के गोहलडांगरा गांव निवासी दीपक कुमार दास इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दीपक अपने रोजमर्रा के काम के साथ-साथ टुसू व झूमर गीत लेखन के शौकीन हैं। उन्होंने मौजूदा सामाजिक हालात को देखते हुए मोबाइल की बढ़ती लत और बच्चों के भटकाव को केंद्र में रखकर एक सशक्त टुसू गीत लिखा है, जिसे वे निजी स्तर पर सुर देकर गांव-गांव गा रहे हैं। दीपक का यह टुसू गीत खासकर ग्रामीण इलाकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हर घर में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल से बच्चों और युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को गीत के माध्यम से बेहद सरल और मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। टुसू पर्व के दौरान यह गीत चौपालों, टुसू जुलूसों और घर-आंगन में गूंज रहा है। मोबाइल ने बच्चों को पढ़ाई, खेल और परिवार से दूर कर दिया है। टुसू गीत हमारी लोकसंस्कृति का मजबूत माध्यम है, जिससे समाज को आईना दिखाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *