जेईई मेन 21 से, बोकारो में 3617 परीक्षार्थी, सभी न्यूमेरिकल हल करना जरूरी

सिटी एंकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 का पहला सेशन 21 जनवरी से शुरू होने वाला है। बोकारो जिला में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अल्फा आई सीटेक चिकिसिया व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, ग्वालाडीह पिंड्राजोरा शामिल हैं। दोनों केंद्रों पर 1530 और 2087 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। बोकारो डीसी के निर्देश के आलोक में पंचायती राज पदाधिकारी शफीक आलम को परीक्षा के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं परीक्षा में समन्वय के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, बोकारो डीईओ, डीसीआईओ, एनआईसी पदाधिकारी को भी शामिल किया गया है। सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी (बीई-बीटेक) तक चलेगी, जबकि बी आर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा 28 जनवरी को होगी। परीक्षा की तैयारी में एनटीए ने इस बार कई सुधार किए हैं। इस बार एनटीए ने जेईई मेन की जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए देशभर में कुल 323 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल की परीक्षा में कोई बड़ा पैटर्न बदलाव नहीं है, पिछले साल की तरह ही सारा कुछ होगा। हालांकि, सेक्शन बी में सभी न्यूमेरिकल वैल्यू प्रश्न अनिवार्य कर दिए गए हैं। चार दिन पूर्व डाउनलोड कर सकेंगे एडमिटकार्ड झारखंड के छह शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें बोकारो, जमशेदपुर, रांची, धनबाद, हजारीबाग और रामगढ़ शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने के चार दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड होने पर ही पता चल सकेगा किसकी किस केंद्र पर परीक्षा होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी, जबकि बी आर्क के ड्रॉइंग सेक्शन के लिए पेन-पेपर मोड उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थियों को आधार वेरिफिकेशन और फोटो मैचिंग पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) विषय : मैथेमेटिक्स (20 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन 5 न्यूमेरिकल), एप्टीट्यूड (50 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चयन), प्लानिंग (25 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चयन) कुल प्रश्न : 100, कुल अंक : 400 मार्किंग मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन में एक सही जवाब देने पर 4 अंक, गलत होने पर 1 अंक कटेंगे, न्यूमेरिकल में सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे, गलत पर कटौती नहीं। समय : 3 घंटे पेपर 2ए (बीआर्क) विषय : मैथेमेटिक्स (20 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन 5 न्यूमेरिकल), एप्टीट्यूड (50 मल्टीपल च्वाइस प्रश्न), ड्रॉइंग (2 प्रश्न) कुल प्रश्न : 77, कुल अंक : 400 मार्किंग स्कीम : मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन में सही जवाब पर चार अंक, गलत पर एक अंक कटेगा। न्यूमेरिकल में सही पर 4 अंक, गलत पर कोई कटौती नहीं. ड्रॉइंग सब्जेक्टिव (100 अंक)। समय : 3 घंटे पेपर 1 (बीई/बीटेक) किस-किस विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे : फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स कुल प्रश्न 75 (प्रत्येक सब्जेक्ट में 25-20 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन 5 न्यूमेरिकल)। कुल अंक : 300 (प्रत्येक सब्जेक्ट 100) मार्किंग स्कीम : मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन में सही पर 4 अंक, गलत पर 1 अंक कटेंगे। न्यूमेरिकल में सही जवाब देने पर 4 अंक मिलेंगे, लेकिन इसमें कोई निगेटिव नहीं। समय : 3 घंटे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *