आस्था… मकर संक्रांति पर दामोदर नदी में श्रद्धा, संस्कृति व परंपरा का संगम

_photocaption_बोकारो | मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दामोदर नदी, तेलमच्चो पुल के नीचे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही ठंड की परवाह किए बिना लोग पवित्र स्नान के लिए नदी में उतरते दिखे। पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे आस्था की डुबकी लगाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते नजर आए। इस अवसर पर झारखंड का प्रमुख लोकपर्व टुसू का उमंग देखते ही बन रहा था। युवतियां और महिलाएं टुसू (चौड़ल) लेकर गीत गाती नदी की ओर जा रही थीं। नदी तट पर महिलाओं और युवतियों ने टुसू गीत गाए। इसके बाद टुसू मणि का विसर्जन किया। जिससे वातावरण पूरी तरह लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया। मान्यता है कि इस दिन दामोदर नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।*photocaption*

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *