मोबाइल पर बात करने में कार ने पीछे से मारी टक्कर

सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3ई में कार (जेएच09एजेड-2896) के चालक ने एक खड़े वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस संबंध में बताया जाता है कि सेक्टर-3 के ही रहने वाला युवक उक्त कार लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल में फोन आया तो वह कॉल रिसीव करने के चक्कर में आगे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार बैठा। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो दोषी चालक कार लेकर मौके से भाग गया और कार छिपा दिया। लेकिन लोगों ने दोषी कार को ढूंढ लिया और उसका फोटो खींचकर सिटी थाना पहुंचकर पुलिस को उपलब्ध कराया। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर दोषी कार चालक भी अपने अन्य लोगों के साथ सिटी थाना पहुंचा है। दोनों पक्षों में समझौता की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *