भास्कर न्यूज | चंदनकियारी प्रखंड के बिरखाम गवाई नदी किनारे टूसू मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु मेला में शामिल होने के लिए पहुंचे। वहीं श्रद्धालु स्नान के पश्चात राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना की। ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक गीत और सामूहिक रूप से नृत्य करते हुए नदी पहुंचे। नृत्य और गीत विशेष रूप से टुसुमनि के प्रति आस्था और श्रद्धा को व्यक्त किया गया। साथ ही टूसू प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक उमाकांत रजक शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण करते हुए अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को संरक्षित करने की बात कही। कहा कि टुसु, भादू, करमा आदि हमारी संस्कृति है, इसे संजोए रखना युवा पीढ़ियों का कर्तव्य है।


