सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड को मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा पुलिस मुठभेड़ में बुधवार दोपहर मारा गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2 शूटरों सुखराज सिंह उर्फ गूंगा और करमजीत सिंह को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मोहाली और तरनतारन से अन्य सहयोगियों को भी पकड़ा गया है, जिन पर शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता देने के आरोप है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को रिकवरी के लिए वल्ला क्षेत्र लाया गया जहां से .30 बोर की पिस्तौल बरामद की गई। वापसी के दौरान बाइक सवार 2 हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस वैन का टायर फट गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान एक गोली कांस्टेबल वरुण कुमार के पैर में लगी, जबकि भागने की कोशिश में आरोपी सुखराज पुलिस से हाथापाई के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि, सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को छुड़ाने आए हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। इस संबंध में थाना मकबूलपुरा में मामला दर्ज किया गया है। सुखराज सिंह उर्फ गूंगा के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, चोरी, हत्या का प्रयास आदि के 4 मामले पहले से दर्ज थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में जोबनप्रीत सिंह (19), जोबनप्रीत सिंह (20), हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (27), कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा (20), अरमानदीप सिंह (18) शामिल हैं जिनके खिलाफ पहले कोई केस दर्ज नहीं है। गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का गुर्गा 6 को किया था ढेर


