अमृतसर| शिवाला बाग भाइयां में लोहड़ी पर्व मनाया गया। मंदिर के प्रधान और ट्रस्टी जतिंदर अरोड़ा, महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में मनाए लोहड़ी पर्व दौरान मंत्रोच्चारण किया। रात 9 बजे से लेकर 10 बजे तक मनाई लोहड़ी के दौरान भुग्गा भी जलाया गया। इसी दौरान मंदिर ट्रस्टियों की ओर से सभी सेवादारों और पंडितों को लोहड़ी पर मूंगफली, रेवड़ी और अन्य सामान बांटा। इस मौके पर अश्विनी शर्मा, जगदीश तालवाड़, रोहित पांडे समेत मंदिर के कई ट्रस्टी मौजूद रहे।


