रायन इंटरनेशनल स्कूल में ‘पुनः प्रवेश दिवस’

अमृतसर | रायन इंटरनेशनल स्कूल ने शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘पुनः प्रवेश दिवस’ सभा का आयोजन किया गया। डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा संचालित इस सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में नए सत्र के प्रति उत्साह और सकारात्मकता भरना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सफल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान शिक्षकों ने ‘आज का विचार’ साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और संकल्प के साथ वर्ष 2026 की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका कंचन मल्होत्रा ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *