अमृतसर | अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (एजीसी) ने जनवरी 2026 के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में किया। कॉलेज परिसर में सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेने के लिए श्री अखंड पाठ साहिब और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। 14 जनवरी को कॉलेज के सेमिनार हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल ने कहा कि सत्र की शुरुआत हवन यज्ञ और पाठ के साथ करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और संस्था की सच्ची भावना का संचार करना है। इस समारोह में रागिनी शर्मा, डॉ. राजनेश अरोड़ा, डॉ. एवन कुमार वैद सहित सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी ने श्रद्धापूर्वक शिरकत की। जिसमें सभी ने समानता और सामुदायिक एकता का संदेश साझा किया।


