भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण जी से मांगी लोहड़ी

अमृतसर | रामशरणम में तिलक राज वालिया के सान्निध्य में श्री राम शरणम हॉस्पिटल एवं आश्रम में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। भक्तों ने सरबत के भले के लिए सामूहिक अरदास की। भक्तों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से श्री कृष्ण जी महाराज का लोहड़ी संदेश श्रवण किया। भक्तों ने प्रार्थना के गीत गाए। हिना, रुबी, दृष्टि, मानव ने गीत द्वारा सारी संगत के साथ मिलकर महाराज से लोहड़ी मांगी। उन्होंने ‘लोहड़ी मगदे महाराज असी तेथो लोहड़ी मगदे’। इस मौके पर श्याम सुंदर अरोड़ा, सुभाष खन्ना, दीनानाथ देवगन, अश्वनी बाली, राजीव शर्मा, विनीत शर्मा, मनीराम, हैप्पी कोछड, प्रिंस महाजन, किशोर शर्मा, संजय मलिक, महेश ग्रोवर, विपन हांडा, नीलम वर्मा, विमल वर्मा, अशोक वर्मा, विनोद गुप्ता, भूषण शर्मा ने सेवा निभाकर वालिया जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *