अजनाला रोड… गुरु अमरदास एवेन्यू की गली खस्ताहाल

अमृतसर | अजनाला रोड स्थित गुरु अमरदास एवेन्यू, गली नंबर 8 की हालत खस्ता है। सांसद गुरजीत सिंह औजला के निवास के समीप होने के बावजूद इस गली की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ‘एम सेवा’ पंजाब ऐप पर कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि वार्ड नंबर 1 की पार्षद कुलजीत कौर क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं और उनकी जगह उनके बेटे प्रभ द्वारा कार्य देखा जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क मरम्मत का कार्य अधर में लटका है। –अनीता, निवासी गुरु अमरदास एवेन्यू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *