रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों से पूछताछ, सामान की जांच

अमृतसर | शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने उद्देश्य से अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अलग-अलग इलाकों में स्पेशल चेकिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे डीसीपी (सिटी) जगजीत सिंह वालिया ने बुधवार को रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। इसके साथ ही स्टेशन की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के नंबरों और उनके मालिकों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। डीसीपी वालिया ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट्स, गणतंत्र दिवस और आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखते हुए यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *