अमृतसर| बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित बीओपी काहनगढ़ से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की 181वीं बटालियन की बी कंपनी ने सीमा चौकी (बीओपी) काहनगढ़ क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान 1 किलो 86 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक 13 जनवरी को जब बीएसएफ जवान बीओपी काहनगढ़ इलाके में तैनात थे, तो इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कोई अज्ञात तस्कर इलाके में हेरोइन तस्करी करने की फिराक में है। इस पर जब जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, तो सीमा क्षेत्र में संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया।


