अमृतसर | श्री गुरु रामदास नगर में हलका पूर्वी की विधायक जीवनजोत कौर अमेरिका दौरे से लौट कर पहली बार अपने हलका इंचार्जों और कार्यकर्ताओं से लोहड़ी के पर्व पर रुबरु हुईं। उनके आगमन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता श्री गुरु राम दास नगर (न्यू अमृतसर) में इकट्ठे हुए और उन्होंने एमएलए जीवनजोत कौर का अभिनंदन किया और उसके बाद सभी ने मिलकर लोहड़ी का पर्व मनाया। एमएलए ने सर्वप्रथम अपने कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए धन्यवाद किया और सभी को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया कि लोहड़ी का पर्व केवल एक त्योहार ही नहीं बल्कि सामूहिक एकता, विश्वास भाईचारे और कृतज्ञता का प्रतीक भी है। सभी धर्मों के लोग इसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं और अग्नि में आहुतिया डालकर अग्नि देव और सूर्यदेव के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। इस अवसर पर माझा मीडिया प्रभारी अरविंदर भट्टी, पीए मनिंदर सिंह, बांसल मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा और विधायक के पारिवारिक सदस्यों के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


