डीए की बकाया किस्तें, पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार: मनजिंदर

भास्कर न्यूज |अमृतसर पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की स्टेट कमेटी के आह्वान पर जिला अमृतसर इकाई द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह संधू और महासचिव तेजिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोहड़ी के अवसर पर सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध रोष प्रकट किया। यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों की बकाया डीए किस्तें जारी की जाएं, पुरानी पेंशन योजना बहाल हो और 4,9,14 एसीपी स्कीम को पुनर्जीवित किया जाए। साथ ही, अनुकंपा के आधार पर भर्ती क्लर्कों को टाइप टेस्ट से छूट देने और पे-कमीशन की विसंगतियों को दूर करने की पुरजोर मांग की गई। इस अवसर पर जगदीश ठाकुर, गुरमुख सिंह चहल और अतुल शर्मा सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *