शेखां बाजार शॉपकीपर एसो. ने लिया बालाजी महाराज का आशीर्वाद

जालंधर| श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्तों की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हवन व धार्मिक आयोजन श्रद्धापूर्वक करवाया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर शेखां बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करके अपने परिवार एवं व्यापार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शेखा बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन के चेयरमैन अमित कुमार (मोंटू) एवं प्रधान जसप्रीत सिंह (रिंपी) एवं समूची टीम को मंदिर प्रधान राजीव ग्रोवर व मंदिर सचिव अमित गुंबर ने मां की चुनरी एवं बालाजी का समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके अमित कुमार मोंटू ने मंदिर के मुख्य सेवादार राजीव ग्रोवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर बाजार शेखां में होने से बाजार की चार गुणा रौनक बढ़ी है, जिससे व्यापार में काफी वृद्धि हुई है। एसोसिएशन के प्रधान जसप्रीत सिंह ने कहा कि बालाजी महाराज सभी की संकट दूर कर तंदुरुस्त रखें और बालाजी महाराज सभी की झोलियां भरते रहे। यहां अमनदीप सिंह, विजय मिड्ढा, सतपाल गुंबर, हितेश चड्ढा, नन्नू अरोड़ा, रजत कत्याल, मोंटू मल्होत्रा, अमित कुमार, मिंकू व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *