दिव्य दृष्टि और यूनाइटेड क्वीन क्लब ने मकर संक्रांति पर बच्चों को बांटे गर्म वस्त्र

भास्कर न्यूज | जालंधर एनजीओ दिव्य दृष्टि और यूनाइटेड क्वीन क्लब की तरफ से डॉ. अनूप अबरोल बाल संस्कार केंद्र में मकर संक्रांति का त्योहार बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्लब की प्रधान आस्था अबरोल ने मकर संक्रांति की महत्ता के बारे में बच्चों को बताया। बच्चों ने भी छोटे-छोटे गीत गाकर सबका मन बहलाया। इस अवसर पर एनजीओ दिव्य दृष्टि के प्रधान और समाज सेविका प्रवीण अबरोल कहा कि हमारे क्लब का एक उद्देश्य अधिक से अधिक मानवता की सेवा करना है। इसलिए आज हम बच्चों के साथ यह त्योहार मनाने आए हैं। कड़कती ठंड से बचने के लिए बच्चों को स्वेटर, जुराबें, टोपियां, दस्ताने और खाने-पीने का सामान दिया गया है। सभी क्लब मेंबरों ने कहा की ऐसी जगह पर आकर और जरूरतमंद बच्चों की मदद करके मन को बहुत सुकून मिलता है। आने वाले समय में भी क्लब ऐसे ही लोगों की सेवा करता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *