जालंधर| एक ओर जहां कैंटोनमेंट बोर्ड छावनी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर छावनी रोड पर पेड़ों की गिरी हुई टहनियों और पत्तों के कारण गंदगी फैली है। ऐसे में सड़क किनारे बिखरी टहनियों से न केवल सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैंटोनमेंट बोर्ड ने छावनी को सुंदर बनाने को अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बोर्ड की स्वच्छता टीमें इन टहनियों को तुरंत हटाकर सड़क की सफाई करें, ताकि बोर्ड के क्लीन एंड ग्रीन मिशन को सफल बनाया जा सके। -विपिन अग्रवाल, छावनी


