मेडिकल कॉलेज में बड़ा महोत्सव मनाया

टोंक| मेडिकल कॉलेज परिसर में बड़ा महोत्सव मनाया गया। ये आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. लोकेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर सभी ने बड़ों का आनंद लिया तथा स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण किया। इशिता चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन पर विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी आयोजन कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण, आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को सुदृढ़ करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *