लापरवाही के मामलों में चार माह के भीतर 12 पुलिसकर्मी निलंबित और लाइन हाजिर

भास्कर न्यूज|टोंक जिले में अवैध बजरी खनन और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों को लेकर एसपी राजेश कुमार मीना ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। छह माह के कार्यकाल में चार माह के भीतर कार्रवाई ही 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित व लाइन हाजिर किया जा चुका है। जिन पर अवैध बजरी खनन में संलिप्तता, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप पाए गए हैं। बजरी के अवैध खनन व परिवहन में खाकी की मिलीभगत की शिकायत पर विभाग ही नही एसीबी भी टोंक में कई ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुकी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत एसपी राजेश कुमार मीना का पुलिस महकमें का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या माफियाओं को संरक्षण देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। {पीपलू थाने का कांस्टेबल कैलाश चौधरी 16–17 मई 2019 को अवैध बजरी परिवहन के मामले में 3 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई की भनक लगने पर फरार हुए पीपलू थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने 28 सितंबर 2019 को एसीबी के समक्ष सरेंडर किया। {डिप्टी व सीआई के नाम पर बजरी वाहनों से चौथ वसूली करते मालपुरा थाने के कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को 10 फरवरी 2020 में 4500 रुपये गिरफ्तार हुए थे। {एसीबी सवाई माधोपुर की टीम ने 23 जून 2020 को बनेठा थाना प्रभारी बाबूलाल खटीक और हेड कांस्टेबल रामधन को गिरफ्तार किया। {बरोनी थाने के वाहन चालक कांस्टेबल देवनारायण गुर्जर को 6 जुलाई 2021 में दलाल सहित ट्रैप किया गया। बजरी खनन माफियाओं के साथ उनका साथ देने वाले वर्दी धारियों के खिलाफ एक के एक कार्रवाइयों से ईमानदार कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देने का संकेत भी दिया गया है। दरअसल जुलाई 2025 में टोंक में एसपी का पदभार संभालने वाले आईपीएस राजेश कुमार मीना अवैध बजरी खनन को लेकर सख्ती जगजाहिर है। छह माह के भीतर ही एसपी मीना ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर तीसरी कार्रवाई की है। सोमवार देर शाम 5 पुलिसकर्मियों के निलंबन से ठीक 3 सप्ताह पूर्व 24 दिसम्बर 2025 को भी एसपी ने पीपलू व घाड़ के चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और उससे पहले 26 सितम्बर को डिग्गी के एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके है। एसपी ने कहा कि जितनी सख्ती से ड्यूटी करनी चाहिए, वो नहीं करने पर कार्यवाही की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *