टोंक| सआदत अस्पताल में कार्यरत उपनिदेशक डॉ. अनुराग शर्मा को कलेक्टर के निर्देश पर पीएमओ डॉ. हनुमान प्रसाद बैरवा ने बुधवार को कार्यमुक्त कर दिया। डॉ. अनुराग शर्मा अब जयपुर स्थित निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा जयपुर में उपस्थिति देंगे। बता दें कि डॉ. अनुराग शर्मा बीते तीन साल से सआदत अस्पताल में उपनिदेशक पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे सआदत अस्पताल में इनका वार्ड में लड़खड़ाकर गिरने व नशे में धुत होकर आने की बात कहते हुए मरीजों व तीमारदारों ने इनका वीडियो वायरल कर दिया था। वीडियो में उठते पड़ते व व्हील चेयर पर ले जाने का वीडियो मंगलवार को लोगों में खूब चर्चा का विषय रहा। मरीजों का तो यहां तक आरोप था कि डॉक्टर नशे में होने के साथ साथ वार्ड में ही लघुशंका तक कर दी। स्टाफ कर्मी भी डॉक्टर की इस शर्मनाक हरकत को देखते रहे। पीएमओ ने उनके अवकाश पर होने की बात कही थी। मामला सामने आने पर भास्कर ने स्थानीय अंक में ‘डॉक्टर साहब की नशीली करतूत, वार्ड में ही लड़खड़ाकर गिरे, मर्यादा भूली तो मरीजों ने व्हील चेयर पर बिठाकर घर भेजा’ हेडिंग से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इस पर कलेक्टर के निर्देश पर पीएमओ ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। हालांकि पत्र में पीएमओ हनुमान प्रसाद बैरवा ने कलेक्टर के निर्देशानुसार बताते हुए उन्हें प्रशासनिक कारणों से कार्यमुक्त करने की बात कही है। 14 जनवरी को प्रकाशित खबर


