कई महीनों से टूटी पड़ी नाली, नहीं हो रही सही

राजनगर बजरंग चौराहा स्थित मोटर गैराज मार्केट क्षेत्र में पिछले कई महीनों से नाली टूटी पड़ी है। नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है, जिससे बदबू के साथ-साथ आवागमन में भी भारी परेशानी हो रही है। कीचड़ और फिसलन के कारण वाहन चालकों व पैदल राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। आसपास दुकानदारों व आमजन को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक नाली की मरम्मत नहीं कराई गई है। तुरंत नाली की मरम्मत कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। – आवेश खान, राजसमंद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *