ब्यावर |मंडी कार्यालय में पीएमएफएमई स्कीम स्पॉट फाइलिंग के लिए बैठक आयोजित हुई। इसमें कृषकों, व्यापारियों, उपभोक्ताओं व राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। मंडी सचिव ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्यमी को 35 प्रतिशत पूंजीगत अनुदान (अधिकतम 10 लाख रुपए) आवेदन के लिए निशुल्क सहायता, बैंक से लोन और 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलने की जानकारी दी गई। पीएमएफएमई योजना में मूंगफली तेल, पशु आहार, मिलेट्स उत्पादन, , डबल रोटी या ब्रेड और सभी खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों के लिए उक्त योजना प्रभावी है।


