निकाय चुनाव के लिए दायित्व जल्द

भास्कर न्यूज | ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को मेवाड़ी गेट बाहर स्थित रांका जी की बगीची में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए प्रशासन से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरूआत में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका ने उपस्थित पदाधिकारियों से शहर की मूल समस्याओं की जानकारी देने और उनका समाधान किस तरह हो इसके लिए सुझाव भी देने का आग्रह किया। इस पर विभिन्न पदाधिकारियों ने समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके समाधान के लिए अपनी राय भी दी। अंत में इस पर सहमति बनी िक इन समस्याओं की सूची बनाकर इनसे संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जिससे उनका समाधान हो और नागरिकों को राहत मिले। इनके अलावा इस पर भी चर्चा हुई कि आने वाले निकाय चुनाव के लिए जल्द ही सभी वार्डों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राजेंद्र बाबेल, विजय पारीक, सूबेदार मोहनलाल, सोमदेव साहू, चंद्र प्रकाश शर्मा, अशोक पंडित, बाबूलाल पंवार, भंवरलाल वैष्णव, जीवराज जावा, ब्रजराज डुलगच, राजेंद्र कुमावत, सुलक्षणा शर्मा, अशोक साहू, चेतन भट्ट, अनिल शर्मा, तुषार दुबे, मुकेश लखन, लक्ष्मीकांत सेन, संजय भाटी, संपति बोहरा, दिनेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *