ब्यावर |मगरा क्षेत्र खटीक समाज समिति ब्यावर के त्रि-वार्षिक चुनाव मंगलवार को आयोजित हुए। इसमें सर्वसम्मति से सूबेदार पुखराज बागड़ी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाज की बैठक में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत कर अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने समाज विकास के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में बालक-बालिकाओं को प्रेरित करने, समाज में सामूहिक आयोजन, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, बाल विवाह पर रोक लगाने और समाज द्वारा निर्मित छात्रावास के लिए व्यापक प्रबंधन करने पर सहमति बनी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें उपाध्यक्ष सीताराम खीची, मंत्री चेतन सामरिया, कोषाध्यक्ष किशन सुयल व अनिल चावला सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 11 सदस्यों को मनोनीत किया। समाज के संरक्षक भगवान बागड़ी, प्रेमचंद खीची, कैलाश सुयल सहित अन्य समाजबंधु मौजूद थे।


