मानवता की सेवा और जीवन बचाने के संकल्प के मकसद से गठित मानव सेवा संकल्प संस्था की ओर से मकर संक्रांति पर्व के मौके पर मंगलवार को फतेहपुरिया बगीची में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर युवाओं और महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर 451 यूनिट रक्तदान किया। संस्था की ओर से एकत्रित रक्त को राजकीय अमृतकौर अस्पताल ब्यावर, अजमेर के जेएलएन और जनाना अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कमलराम मीना ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ब्यावर की जनता से मकर सक्रांति पर्व को सही मायनों में सार्थक किया। इतनी बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं का रक्तदान के लिए आगे आना एक स्वस्थ और जागरूक समाज की निशानी है। विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार कसाना, समाजसेवी इंदर सिंह बागावास, प्रो. जलालुद्दीन काठात, लघु उद्योग संघ आशीष पाल पदावत, डॉ. अल्लानूर खान, शेख सैयद मुगल पठान महासभा अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, डॉ. जमाल अली, बार जिलाध्यक्ष राकेश प्रजापति भी उपस्थित थे। संस्था प्रणेता एडवोकेट अजय शर्मा ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का स्वागत करते हुए कहा कि “मानव सेवा संकल्प का लक्ष्य हर उस व्यक्ति तक रक्त पहुंचाना है जिसे इसकी सख्त जरूरत है। शिविर में उपस्थित नागरिकों का यह उत्साह सिद्ध करता है कि बच्चों ने लिया संकल्प – रक्तदान का नहीं विकल्प का हमारा नारा जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों और आपातकालीन मरीजों के लिए संजीवनी बनेगा। शिविर के सफल आयोजन पर संयोजक दीपक रांकावत और मुकेश गर्ग ने सभी सहयोगियों, चिकित्सा टीम, मीडियाकर्मियों और विशेष रूप से सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में निर्मल बंसल, श्रवण बंसल, अमित बंसल, अजमत काठात, आशीष पाल पदावत, रवि डंडायत, अशोक पंवार, विजय तंवर, अभिषेक रूनीवाल, वृतंज्य आर्य, जसराज शर्मा, नवनीत टवानी, किशन गोपाल अरोड़ा, अजय मूंदड़ा, शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने भागीदारी निभाई।


