सिवायचक भूमि से अतिक्रमण हटाया

ब्यावर |जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उपखंड अधिकारी के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसीलदार हनुत सिंह के नेतृत्व में पटवार हल्का नूंद्री मालदेव क्षेत्र में पीपलाज माता मंदिर के पास सिवायचक भूमि पर अतिक्रमण कर किए जा रहे अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। खसरा नंबर 112 व 113 पर कैलाश सिंह द्वारा ईंट व पत्थर से अवैध रूप से दीवार निर्माण कराया जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *