अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्यावर द्वारा जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को समय-समय पर महाविद्यालय में प्रवेश लेने से लेकर छात्रवृत्ति और अन्य कार्यों में जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती हैं। परंतु नियमित विद्यार्थी होने के बावजूद भी व्याख्याताओं द्वारा छात्रों के इन प्रमाण पत्रों पर सील- साइन करने से इनकार कर दिया जाता है। जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, व्याख्याताओं के द्वारा अनावश्यक चक्कर कटाए जाते है। इन प्रमाण पत्रों को हर साल अपडेट कराना होता है। महाविद्यालय के व्याख्याताओं के इस रवैये को लेकर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को अवगत करवा कर नियमित छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में हो रही परेशानी से राहत दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष मोहित सोडा, नगर मंत्री शरद शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लोकेश तुनगारिया, विकास साहू, शक्ति, प्रकर्ष शर्मा, राघव, विनोद, योगेन्द्र सहित अन्य शामिल रहे।


