भास्कर न्यूज | नटवाड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय पराना में सर्दी से बचाव के उद्देश्य से संस्था प्रधान एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा छात्राओं को जर्सियों का वितरण किया गया। जर्सी पाकर छात्राओं के चेहरे खुश से दमक गए। संस्था प्रधान सुरेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 5वीं तक अध्ययनरत कुल 41 छात्राओं को जर्सियां वितरित की गईं, ताकि वे सर्द मौसम में सुरक्षित रहकर नियमित रूप से अध्ययन कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से प्रियंका शर्मा, ममता मीना, बबलेश कीर, विजयलक्ष्मी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। शिक्षकों ने इस पहल को छात्राओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।


