दौसा| शिक्षा विभाग ने प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा कक्षा-8 एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा-5 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 16 जनवरी तक कर दी है। पहले ये तिथि 13 जनवरी निर्धारित थी। डिप्टी डायरेक्टर शीशराम कुलहरी ने बताया कि विद्यार्थियों को 16 जनवरी को रात्रि 11:59 बजे तक अंतिम अवसर दिया गया। जिन स्कूल और मदरसों द्वारा शाला दर्पण (परीक्षा) पोर्टल के माध्यम से शत-प्रतिशत पात्र व नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन का कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।


