मकर संक्रांति पर पतंगें उड़ी, संगठनों ने चारा, बाजरा दान कर सेवा कार्य किए

डीपीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाई गईं। तिल और गुड़ से बने लड्डुओं का वितरण कर सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एलकेजी, यूकेजी एवं प्री प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने पतंग उड़ाई व मकर संक्रांति के महत्व को खेल-खेल में समझा। इस अवसर पर शाला निदेशक कुलदीप सिंह राठौड, सचिव पूनम चौहान, एचओडी जाहिदा शेख, डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह परिहार, प्रधानाचार्या हेमलता भाटी उपस्थित रही। श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल: श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल के द्वारा गौशाला में सेवा कार्य किए गए। मंडल अध्यक्ष राजू सेठिया व संजय चौरडिय़ा ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जीव दया एवं सेवा कार्य किए गए। इस अवसर पर गोमाता को 500 किलो हरे चारे का ट्रक, 50 किलो बाजरी अर्पित की गई। साथ ही ठंड को देखते हुए गौशाला में कार्यरत सभी कर्मचारियों को कंबलों भी वितरित किए गए। भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा ब्यावर: भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा ब्यावर द्वारा मकर संक्रांति पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवनाथपुरा में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। सेवा कार्य के दौरान अध्यक्ष टी.सी. गोयल, सचिव अमित सुराणा, हेमंत कुमार काबरा, सुनील हरकुट, भारतेश जैन, आनंद मित्तल, मनीष अग्रवाल, यश मूंदड़ा, हर्षित नाहटा एवं पायल सुराणा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। वार्ड नंबर 13 में सेवाकार्य आयोजित : मकर संक्रांति के पर्व पर वार्ड नंबर 13 में क्षेत्रवासियों ने मकर संक्राति के अवसर पर दान पुण्य कर सेवा की। वार्ड नंबर 13 तेजा चौक में क्षेत्रवासियों ने सभी के सहयोग से सेवा और पुनीत कार्य किया। बृजेश साहू ने बताया कि जिंदगी में हमेशा सेवा के रूप में सदैव आगे रहना चाहिए। इस दौरान दिनेश छीपा, पूर्व संस्था अध्यक्ष मूलचंद, दीपक हलवाई जय किशन महारानियां सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *