पायला कला | पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना (बिहार) में आयोजित नेशनल कुराश चैंपियनशिप 2025-26 खुडाला की पेम्पो आसु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है। पेम्पो ने अंडर-17 आयु वर्ग के 52 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व तेलंगाना की खिलाड़ियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से 700 से 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पेम्पो को राजस्थान कुराश टीम के कोच डॉ. धर्मेंद्र प्रसाद वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट एवं ए-ग्रेड रेफरी के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षक हवासिंह व होशियार से पेम्पो को कुराश में खेल में प्रशिक्षण मिला। इससे पहले राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है तथा राजस्थान कुराश लीग की चैम्पियन रह चुकी है। पेम्पो बिहार से बाड़मेर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान खुडाला सरपंच नारायण, उमाराम आसु, रामाराम जाखड़ मौजूद रहे।


