नेहरों की ढाणी में पशु चिकित्सा उप केंद्र के लिए सारण ने भूमि दान की

भास्कर न्यूज | पायला कला नेहरों की ढाणी में पशु चिकित्सा उप केंद्र के लिए नरसिंगाराम सारण पुत्र नगाराम सारण ने भूमि दान की। नेहरों की ढाणी सरपंच मंगल नेहरा ने बताया कि जमीन के एक छोटे से टुकड़े के विवाद में फंसकर लोग अपनों से उलझते हुए वर्षों तक अदालतों के चक्कर काटते हुए अपने रिश्ते तक खराब कर देते हैं। वहीं कुछ लोग समाज की भलाई के लिए अपनी जमीन तक दान कर देते हैं। नेहरों की ढाणी में पशु चिकित्सा उप केंद्र के लिए जगह नहीं थी। ऐसे में गांव के ही नरसिंगाराम सारण ने पशु चिकित्सा के लिए जमीन पशु चिकित्सा उप केंद्र भवन निर्माण के लिए दान की। परिवार का कहना है की आस-पास के गांवों के बीमार या तकलीफ में दूर पशुओं को लाने ले जाने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे अब गांव वालों को ऐसी परेशानी नहीं होगी व इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *