दिनभर पतंगबाजी की रौनक, दान-पुण्य किया

मकर संक्राति पर बुधवार को जिले भर में दिन भर पतंगबाजी का दौर चला। डीजे की धुन पर युवाओं सहित बच्चों और बुजुर्गांे ने छतों पर रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाई। महिलाओं ने भी पतंगबाजी में साथ दिया। पतंगबाजी का उत्साह देखने लायक था। इसके साथ ही जिले में विभिन्न सेवा कार्य कार्यक्रम हुए। जरूरतमंद लोगों कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। लॉयंस क्लब समर्पण की तरफ से झुग्गी झोंपड़ियों में लोगों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। क्लब सचिव पुनीत क्याल ने बताया कि लक्ष्मी नारायण शर्मा की याद में गणेश शर्मा के सहयोग से अग्रसेन नगर स्थित झुग्गियों में ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। मंगतूराम तंवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव डॉ. कमल वशिष्ठ, राजकुमार शर्मा, अजय शर्मा, गोपाल बजाज, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। तोगावास गांव की राधा कृष्ण गोशाला में कंबल वितरण व पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ। शिवचंद काला की याद में उनकी पत्नी सावित्री देवी व मंजू, दयाराम की तरफ से कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने जरूरतमंदों को 100 कंबल वितरित किए। गोशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया गया। पदम सिंह राठौड़, रामसिंह बीका, प्रिंसिपल अमर सिंह, कृष्ण मेघवाल, सफी मोहम्मद भाटी आदि उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र सिंह चौहान व कल्याण सिंह ने किया। इधर, दिव्य क्लब ने कड़वासर में लोहड़ी व मकर संक्राति मनाई। क्लब की महिलाओं ने गोशाला में बाजरी, गुड़, हरा चारा आदि दान किए। रुपम माथुर, विजयलक्ष्मी पारीक, निर्मला मंडावेवाला, कमला सुराणा मौजूद रहीं। ढाढ़र गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कंबल बांटे। तारामणि देवी, बजरंग लाल कस्वां, धीर सिंह राठौड़ मौजूद रहे। हनुमानगढ़ी गोसेवा धाम गोशाला व सुभाष चौक पर तुला दान कार्यक्रम हुआ। शैलेंद्र दाधीच, इंद्रचंद शर्मा, पंकज पापटाण आदि मौजूद रहे। सातड़ा गांव में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदूराम न्यौल के नेतृत्व में गायों को गुड़, गाजर-मूली खिलाई गई। लीलाधर स्वामी, किशन न्यौल, एडवोकेट बाबूलाल न्यौल, मनीष न्यौल आदि मौजूद थे। सुजानगढ़. छत पर पतंगबाजी करते लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *