रेलवन ऐप; जनरल टिकट बुक करने पर मिलेगी छूट

झुंझुनूं | रेलवे ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष छूट लागू की है। रेलवन ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराए में 3 प्रतिशत की सीधी छूट शुरू की गई है। यह सुविधा अगले छह महीने यानी 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। यह छूट आर-वॉलेट के अलावा अन्य सभी डिजिटल पेमेंट मोड (यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) पर उपलब्ध रहेगी। जो यात्री पहले से आर-वॉलेट का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें मिलने वाला 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक भी पहले की तरह जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *