भास्कर न्यूज | झुंझुनूं राज्य सरकार द्वारा खोले जा रहे सीकर और बीकानेर के बालिका सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 8 मार्च को होगी। प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। शाला दर्पण पोर्टल के जरिए 20 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। हर बालिका स्कूल में 80 सीट है। राज्य के सरकारी एवं निजी स्कूलों की 5वीं कक्षा में पढ़ रही बालिकाएं इस परीक्षा में आवेदन कर सकती हैं।


