झुंझुनूं में पतंग लूटते समय करंट लगने से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत

भास्कर न्यूज | झुंझुनूं मकर संक्रांति पर बुधवार को पतंग लूटते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि बजावा रावतका निवासी निखिल चौधरी (19) पुत्र अवतार चौधरी शहर के चूरू रोड स्थित कोचिंग में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। मकर संक्रांति पर दोपहर में निखिल लालपहाड़ी क्षेत्र में पतंग लूट रहा था। उसके हाथ में होर्डिंग में काम आने वाला लोहे का पाइप था। पतंग लूटते समय पाइप लोहे के तार से छू गया। इससे करंट लगने से निखिल झुलस गया। उसे चूरू बाइपास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर रोड नंबर तीन स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां निखिल ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस संबंध में बजावा निवासी कृष्ण अवतार चौधरी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें लिखा है कि उनका बेटा निखिल झुंझुनूं में रहकर कोचिंग कर रहा था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *