बाड़मेर | एसएफएस की ओर से युवा सप्ताह में चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अस्पताल बाड़मेर की मेडिकल टीम ने सेवा दी। डॉ. चंदाराम चौधरी ने सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। एसएफएस संयोजक दिलीप राजपुरोहित ने बताया कि इस मौके पर कुल 70 स्त्री पुरूषों को स्वास्थ्य लाभ से लाभान्वित किया गया। 47 मरीजों की शुगर जांच की।


