चूहे खा गए 7 करोड़ का धान! बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में प्रदर्शन आज

भास्कर न्यूज | कवर्धा ग्राम बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र से 22 से 26 हजार क्विंटल धान गायब होने के मामले ने राजनीतिक बवाल पैदा कर दिया है। अधिकारी द्वारा धान चूहे खा गए.. वाले बयान को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पलटवार किया है। इसे सिस्टम की मिलीभगत करार दिया है। साथ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने 15 जनवरी को चूहा पकड़ने वालों और जाल के साथ चारभाठा धान केंद्र में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उनका कहना है कि इस प्रदर्शन से यह साबित करेंगे कि करोड़ों का धान चूहों का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और लापरवाही का शिकार हुआ है। जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सीसीटीवी, चौकीदार और कंप्यूटर रिकॉर्ड होने के बावजूद हजारों क्विंटल धान गायब होना संगठित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। मामले में दोषियों पर एफआईआर और एसीबी से जांच कराने मांग की है। साथ ही गुरुवार को प्रदर्शन कर घोटाले का राज उजागर करने का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *